आधिकारिक नियम

नियम एवं सेवा शर्तें (Terms & Conditions)

संस्थान की सेवाओं, सदस्यता एवं दान संबंधी सामान्य नियम

1. सदस्यता एवं आवेदन

सदस्यता का अंतिम अनुमोदन संस्थान कार्यकारिणी के अधिकार क्षेत्र में है। केवल आवेदन पत्र भरने मात्र से सदस्यता स्वतः स्वीकृत नहीं मानी जाएगी।

2. खेल प्रशिक्षण एवं आवास नियम

प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों एवं छात्रावास में रहने वाले लाभार्थियों को संस्थान के खेल अनुशासन, समय सारिणी एवं आचरण संहिता का पालन करना अनिवार्य है।

3. दान एवं सत्यापन

संस्थान में दिया जाने वाला दान स्वेच्छिक एवं अप्रतिदेय (non-refundable) है। बैंक खाते में राशि प्राप्त होने के सत्यापन के पश्चात ही आधिकारिक रसीद जारी की जाती है।